इलाज से पहले ही ले ली जान, नशा मुक्ति केंद्र में युवक की पिटाई से मौत, एक बालक सहित तीन आरोपी पकड़े गए

इलाज से पहले ही ले ली जान, नशा मुक्ति केंद्र में युवक की पिटाई से मौत, एक बालक सहित तीन आरोपी पकड़े गए

आरोपियो द्वारा 26.10.25 से 27.10.25 के मध्य रात्रि मृतक राजन यादव के साथ किये थे मारपीट

नशा मुक्ति केन्द्र गोंदवारा में लगे सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर की गई आरोपियो की गिरफ्तारी

रायपुर : दिनांक 28.10.25 को थाना मौदहापारा से थाना खमतराई को मर्ग की सूचना प्राप्त होने पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल रायपुर पहुंच कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कमांक 123/25 कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण में मृतक राजन यादव का पी.एम रिपोर्ट दिनांक 16.12.2025 को प्राप्त हुआ, पी.एम. रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु मारपीट करने व गला दबाने से लेख किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में मृतक के वर्तमान निवास स्थान जीवन सुधार नशा मुक्ति केन्द्र बंसत विहार कॉलोनी गोंदवारा थाना खमतराई के संचालक एवं कर्मचारियो से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया तथा नशा मुक्ति केन्द्र में लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन करने पर तीन व्यक्ति दिनांक 26.10.25 से 27.10.25 के मध्य रात्रि को मृतक राजन यादव से मारपीट करते हुए दिखाई दिये, सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे व्यक्तियो की पहचान संस्था में कार्यरत कर्मचारी छगन उर्फ छवि साहू, नशा छुडाने हेतु भर्ती आकाश यादव व एक विधि के साथ सघर्षरत् बालक का किया गया, जिसे पकड़कर कर पूछताछ करने पर दिनांक 26.10.25 से 27.10.25 के मध्य रात्रि में राजन यादव से मारपीट करना स्वीकार किये। आरोपियो द्वारा राजन यादव को मारपीट करने से बेहोश हो गया जिसे संस्था के द्वारा दिनांक 27.10.25 को ईलाज हेतु मेकाहारा रायपुर में भर्ती किये थे. भर्ती होने के एक घंटे बाद राजन यादव की मृत्यु हो गई। मृतक के पी.एम. रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु मारपीट करने व गला दबाने से लेख होने व सीसीटीव्ही फुटेज में आरोपियो द्वारा मृतक से मारपीट करते मिलने से आरोपियो के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1243/25 धारा 103(2),3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर प्रकरण में तीनो आरोपियों की गिरफ्तारी कर विधि के साथ संघर्षरत बालक को बाल न्यायालय माना एवं 02 आरोपियो को रायपुर न्यायालय में पेश किया गया ।

 आरोपी-

01. छगन लाल उर्फ छवि साहू पिता स्व. कोमल लाल साहू उम्र 36 वर्ष सा. ग्राम तोरला थाना गोबरा नयापारा रायपुर हाल जीवन सुधार नशा मुक्ति केन्द्र संस्था बंसत विहार कॉलोनी गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर (संस्था में कार्यरत कर्मचारी)

02. आकाश यादव पिता राजू यादव उम्र 25 वर्ष निवासी रामनगर कर्मा चौक थाना गुढ़ियारी हाल सुधार नशा मुक्ति केन्द्र संस्था बंसत विहार कॉलोनी गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर

03. एक विधि के साथ संघर्षरत् बालक

Crime