थाना मणिपुर एवं साइबर सेल अंबिकापुर की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया आरोपियों को.
थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक– 329/2025, धारा– 296, 351(3), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 118(1), 331(8), 127(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर प्रारंभ की गई विवेचना.
अंबिकापुर : मणिपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब बस स्टैंड पर खड़े युवकों के साथ मारपीट की घटना सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मणिपुर पुलिस और साइबर सेल अंबिकापुर की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग और मारपीट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राहुल सोनवानी पिता श्री फूलचन्द सोनवानी निवासी मणिपुर चौक ने थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 15 दिसंबर 2025 की रात्रि करीब 09:30 बजे अपने मित्रों के साथ बस स्टैण्ड मणिपुर में खड़ा था, तभी आरोपियों द्वारा आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर फरार हो गए है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक– 329/2025, धारा– 296, 351(3), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 118(1), 331(8), 127(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल की जाँच एवं पूछताछ पर आरोपियों की पहचान की गई जिसमे राजा साहू, उदय साहू, रोशन सोनी, आकाश यादव एवं अन्य लोग द्वारा मारपीट की गई है। विवेचना में अग्रीम कार्यवाही करते CCTV फुटेज के आधार पर पहचान किए गए आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (आईपीएस) के मार्गदर्शन में थाना मणिपुर एवं सायबर सेल अंबिकापुर की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी।
पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17 दिसंबर 2025 को आरोपी 1. राजा साहू उर्फ संजय पिता श्री रौनिक साहू, उम्र – 32 वर्ष, निवासी – दर्रीपारा हनुमान मंदिर के पास, थाना – मणिपुर, जिला – सरगुजा (छ.ग.), 2. उदय साहू पिता बलराम साहू, उम्र – 22 वर्ष, निवासी – दर्रीपारा हनुमान मंदिर के पास, थाना – मणिपुर, जिला – सरगुजा (छ.ग.), 3. रोशन सोनी पिता कामता सोनी, उम्र – 22 वर्ष, निवासी – मणिपुर नवापारा, थाना – मणिपुर, जिला – सरगुजा (छ.ग.), 4. आकाश यादव पिता उर्फ छोटू यादव, उम्र – 20 वर्ष, निवासी– नारायण प्रदेश पंप के सामने, सुगंधा साहू के किराये का मकान, लखनपुर, थाना– मणिपुर, जिला – सरगुजा (छ.ग.), 5. विशाल साहू पिता सूर्य प्रकाश साहू, उम्र – 27 वर्ष, निवासी– बाल्मिक आश्रम के पास, दर्रीपारा, थाना – मणिपुर, जिला – सरगुजा (छ.ग.) एवं अन्य दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया। मणिपुर पुलिस द्वारा विवेचना में अग्रीम कार्यवाही करते हुए गिरफ़्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपियों की गिरफ़्तारी में थाना प्रभारी मणिपुर श्री सी.पी. तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक अनिल पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक शौकीलाल राज, सहायक उपनिरीक्षक दिलसाय कुजूर, आरक्षक उमाशंकर साहू, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, आरक्षक रामशंकर, आरक्षक अनिल सिंह परिहार, साइबर सेल अंबिकापुर से प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, आरक्षक जितेश साहू, आरक्षक मनीष सिंह, आरक्षक रमेश राजवाड़े, आरक्षक अमन पुरी, आरक्षक राहुल केरकेट्टा की सक्रिय भूमिका रही है।

