उद्यानिकी विभाग की रोजगारपरक पहल: जशपुर में 20 चयनित युवाओं को माली प्रशिक्षण, नर्सरी और उद्यान सेवाओं में मिलेंगे नए अवसर

उद्यानिकी विभाग की रोजगारपरक पहल: जशपुर में 20 चयनित युवाओं को माली प्रशिक्षण, नर्सरी और उद्यान सेवाओं में मिलेंगे नए अवसर

जशपुर : उद्यानिकी विभाग द्वारा कांसाबेल के शासकीय उद्यान रोपणी टागरगांव में विगत दिवस 15 दिसम्बर को माली प्रशिक्षण कार्यकम प्रारंभ किया गया। जिसमें जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, जनपद उपाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता, बी.डी. सी. अटल साय, भूत पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री मोतीलाल भगत कृषि विभाग से एसडीओ श्री मिथुन चौधरी एवं उद्यानिकी विभाग से समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

माली प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत उद्यानिकी फसलों के उत्पादन की व्यवहारिक और तकनीकी कौशल सिखा कर नवयुवकों को स्वरोजगार जैसे नर्सरी खोलना या नौकरी के अवसर तथा पौधों की देखभाल, सिंचाई, खाद प्रबंधन, कीट नियंत्रण और उद्यानिकीकरण जैसे कामों में कुशल माली के रूप में तैयार करने के उद्देश्य के तहत माली प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें 20 चयनित युवाओं को 30 दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस माली प्रशिक्षण अंतर्गत जिले के युवाओं को कौशल विकास बागवानी फसलों सब्जी, फल एवं फूल के वैज्ञानिक तरीके से रोपण, पोषण, सिंचाई, कीट एवं रोग प्रबंध, स्वयं का नर्सरी स्थापित कर घर के बगीचे बनाने या बागवानी सेवायें देने में प्रशिक्षित किया जावेगा। इस प्रशिक्षण कार्यकम से रोजगार सृजन के अवसर के अंतर्गत सरकारी कार्यालयों, निजी संस्थाओं, कॉलोनियों और बड़े बगीचे में माली के पदों के लिए योग्य उम्मीदवार तैयार होंगे।

Jashpur