प्रार्थिया का सगा छोटा भाई सुरेश साहू निकला मुख्य आरोपी
आरोपीगण के कब्जे से चोरी के सोने चाँदी के ज़ेवरात एवं नगदी सहित लगभग 2,50000 जब्त
जामुल थाना एवं एसीसीयू यूनिट की संयुक्त कार्यवाही
दुर्ग : प्रार्थी सन्नी साहू पिता शरद साहू निवासी कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई थाना जामुल जिला-दुर्ग द्वारा दिनांक 14.12.2025 को थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.12.2025 को वह बाहर गया था प्रार्थी की पत्नी घर में अकेली थी उसी दौरान उसका साला सुरेश साहू उसके घर आया तो उसकी पत्नी समान लेने बाजार चली गई उसी दौरान कोई अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाते हुए आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम कुल कीमती 2, 50,000 रूपये को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही सुरेश साहू का पता तलाश किया जा रहा था। दिनांक 16.12.2025 को संदेही सुरेश साहू को घेराबंदी कर जामुल से पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए अपने साथी खिलेश्वर देशमुख के साथ चोरी कर सोने का जेवरात को पावर हाउस स्थित ज्वेलर्स सतीश ठोसर के यहां गिरवी रख दिया था। चोरी की गई नगदी रकम को जुआ में हारना बताया एवं गिरवी रखे सोने के जेवरात को जप्त किया गया है। आरोपी सुरेश साहू, खिलेश्वर देशमुख एवं ज्वेलर्स मालिक सतीश ठोसर को आज दिनांक 16.12.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, सउनि महफूज खान, तोषण चन्द्राकर, चंदन सिंह, रूपनारायण बाजपेयी, पी. संतोष, अतुल यादव एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम का विशेष योगदान रहा।
जप्त सामग्री-
सोने का लेकलेस, मंगल सूत्र, छोटे बच्चे का चैन कीमती 1, 80,000 रू. एवं नगदी 70,000 रूपये कुल कीमती 2,50,000 रूपये।
आरोपी-
01 सुरेश साहू पिता रेखचंद साहू उम्र 26 साल निवासी ग्राम संबलपुर थाना डोंगरगढ(राजनांदगांव),
02 खिलेश्वर देशमुख पिता देव राज देशमुख उम्र 27 साल निवासी पुरानी बस्ती मंगल मार्केट कोहका,
03 सतीश ठोसर पिता लक्ष्मण ठोसर उम्र 51 साल निवासी आम्रपाली वनांचल सिटी भिलाई जामुल जिला-दुर्ग।
अप. क्र. 960/2025 धारा 304(2), 317(2), 3(5) बीएनएस

