दिल दहला देने वाली वारदात: युवती का रास्ता रोककर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी को दबोचा

दिल दहला देने वाली वारदात: युवती का रास्ता रोककर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी को दबोचा

थाना सिमगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को रिपोर्ट के 10 घंटे के भीतर लिया गया हिरासत में

बलौदाबाज़र : प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.12.2025 के दोपहर 02:00 बजे लगभग आरोपी मुकेश यादव द्वारा रास्ता रोककर अपने पास रखे धारदार चाकू से वार करते हुए इसकी 18 वर्षीय पुत्री के गले, पीठ, कमर आदि जगहों में प्राण घातक चोंट पहुंचाया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्र. 680/2025 धारा 109,126(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश यादव को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा प्रार्थी की पुत्री को बात करने के लिए बोला गया, जिसमें उसके द्वारा मना करने पर आवेश में आकर आरोपी द्वारा अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी की पुत्री पर प्राणघातक हमला करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 16.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- मुकेश यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम भोथीडीह थाना सिमगा

Crime