एक राय होकर जमीन की कूटरचना कर अपने नाम कराया आरोपी,
प्रकरण में चार आरोपी को पुर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार.
आरोपी मलेश्वर उर्फ मालेश राव के फरार होने से धारा 173(8) जाफौ के तहत अभियोग-पत्र माननीय न्यायालय में किया गया था पेश.
फरार आरोपी को रात्री गस्त के दौरान उसके घर में दबिश देकर पकड़ा गया.
दुर्ग : पाँच वर्षों से कानून की पकड़ से दूर चल रहा जमीन फर्जीवाड़े का आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। थाना सुपेला पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दबिश देकर फरार आरोपी मलेश्वर उर्फ मालेश राव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिल कर कूटरचना के जरिए जमीन का नामांतरण अपने नाम कराया था। पूर्व में इस प्रकरण में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को अब न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
दिनांक 14 जनवरी 2021 को आवेदक विजय कुमार पिता बालेश्वर प्रसाद उम्र 57 साल सा. क्वाटर नं बी/7 स्टॉफ कालोनी आदित्यपुरम सावा शंभुपुरा रोड जिला चित्तौडगढ राजस्थान साथ में पत्नी मंजू विजय कुमार ने थाना सुपेला उपस्थित आकर लिखित शिकायत पेश किये। शिकायत-पत्र में अनावेदक राजू खान, बलदेव सिंह भांबरा एवं अन्य के विरूद्ध स्वयं के नाम की जमीन पटवारी हल्का नंबर 14, खसरा नंबर 2628/14 प्लाट नं 93 बी, 216 वर्गमीटर जमीन को वर्ष 1994 में गृहनिर्माण सहकारी समिति से खरीदा था। वर्ष 2020 में आवेदक द्धारा आनलाईन से चेक करने पर उक्त जमीन को स्वयं के नाम से नहीं पाया गया।
प्रथम दृष्टया आवेदन से दर्षित हो रहा है कि आवेदक के साथ अनावेदक राजू खान, बलदेवसिंह एवं अन्य द्धारा धोखाधडी कर आवेदक की उक्त भूमि को अपने नाम रजिस्टार कार्यालय से अन्य किसी के नाम से नामांतरण करवाया है, प्रकरण में चार आरोपी पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी मलेश्वर उर्फ मालेश राव फरार होने से धारा 173(8) जा.फौ. के तहत अभियोजन-पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। फरार आरोपी को रात्री गस्त के दौरान उसके घर में दबिश देकर पकड़ कर, आरोपी को आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
अपराध क्रमांक 37/2021 धारा 420, 419, 467, 468, 471, 34, भादवि
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव एवं सुपेला थाना सहायक उपनिरीक्षक संतोष मिश्रा, प्रधान आरक्षक. योगेश चंन्द्राकर, आरक्षक शुर्यप्रताप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी – मलेश्वर उर्फ मालेश राव पिता सिमादी राव उम्र 35 साल निवासी कृष्णा नगर चौंक सरकारी स्कुल के पास थाना सुपेला, जिला दुर्ग (छ.ग.)

