रेल यात्रियों के लिए अहम सूचना: 20828 व 20827 हमसफर एक्सप्रेस 17–18 दिसंबर को रद्द

रेल यात्रियों के लिए अहम सूचना: 20828 व 20827 हमसफर एक्सप्रेस 17–18 दिसंबर को रद्द

सांतरागाछी-जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे से प्राप्त सूचना के अनुसार पेयरिंग ट्रेन के अत्यधिक विलंब से चलने के कारण दिनांक 17 दिसम्बर 2025 को सांतरागाछी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके फलस्वरुप पैयरिंग रैक अनुपलब्धता के कारण दिनांक 18 दिसम्बर 2025 को जबलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी |

Chhattisgarh