धान तस्करी पर पुलिस का शिकंजा : लोदाम में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात के अंधेरे में धान खपाने की साजिश नाकाम, झारखंड सीमा से 92 हजार का 40 क्विंटल अवैध धान जब्त.

धान तस्करी पर पुलिस का शिकंजा : लोदाम में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात के अंधेरे में धान खपाने की साजिश नाकाम, झारखंड सीमा से 92 हजार का 40 क्विंटल अवैध धान जब्त.

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के सीजन में जशपुर पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में सरहदी राज्यों से अवैध धान आमद को रोकने हेतु निरंतर नजर बनाए हुई है व धान कोचियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही भी कर रही है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत शंख नदी पुल के पास  पेट्रोलिंग के दौरान दो पिक-अप वाहन से कुल 40 क्विंटल धान को पकड़ने में सफलता मिली है।

प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13 दिसंबर 2025 को रात्रि लगभग 09:00 लोदाम पुलिस की टीम के द्वारा, झारखंड राज्य की सरहद से लगी, शंख नदी के पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान झारखंड राज्य की ओर से आ रही दो संदिग्ध पिक-अप वाहन क्रमांक JH -01-FD -3309 व JH 01-EU -0967 को रोक कर, जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें प्रत्येक पिक-अप वाहन में क्रमशः 48-48 बोरी में कुल 96 बोरी में अवैध धान मिला, जिसका वजन 40 क्विंटल था, पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध पिक-अप वाहन क्रमांक क्रमशःJH -01-FD -3309 व JH 01-EU -0967 के ड्राइवरों से पूछताछ करने पर, उन्होंने अपना नाम क्रमशः साजिद आलम, उम्र 27 वर्ष, निवासी – गुलाम आजाद बस्ती गुमला, थाना गुमला झारखंड व दूसरे ड्राईवर ने अपना नाम जिसान आलम उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पिस्का, नगड़ी, थाना नगड़ी, जिला रांची का रहने वाला बताया, व धान को झारखंड राज्य के सिसई, नागफनी से लेकर आना बताया। पुलिस के द्वारा जब उनसे धान के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग करने पर, उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त दोनों संदिग्ध वाहनों से कुल 96 बोरी में 40 क्विंटल धान को जप्त कर, कार्यवाही हेतू जिला प्रशासन को सौंपा गया।

Crime Jashpur