छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी: रायपुर और दुर्ग होकर चलेगी भुवनेश्वर–एलटीटी स्पेशल ट्रेन

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी: रायपुर और दुर्ग होकर चलेगी भुवनेश्वर–एलटीटी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों को भुवनेश्वर – एलटीटी एवं एलटीटी – संबलपुर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

रायपुर : यात्रियों की सुविधा के लिए 14 दिसंबर 2025 गाड़ी संख्या 08401को भुवनेश्वर से एलटीटी के लिए 23:00 बजे छूटेगी यह गाड़ी संबलपुर, टिटलागढ़ कांटाबाजी , महासमुंद होते हुए अगले दिन रायपुर स्टेशन पर  12:55 बजे, दुर्ग 14.00 बजे, नागपुर 18:20 बजे होते हुए अगले दिन 8:00 बजे एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) पहुंचेगी।

वापसी में यह गाड़ी संख्या 08402 एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) से संबलपुर के लिए दिनांक 16 दिसंबर 2025 को 11:00 बजे रवाना होगी। यह गाड़ी भुसावल,नागपुर गोंदिया होते हुए दुर्ग स्टेशन पर 06:00 बजे रायपुर स्टेशन पर 07:00 बजे, महासमुंद,कांटाबाजी के रास्ते होते हुए संबलपुर अगले दिन 15:30बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव भुवनेश्वर, कटक, डेकनाल, तालचेर रोड, अंगुल, संबलपुर, बरगढ़ रोड बालांगीर, कांटाभाजी, खरियार रोड, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया नागपुर, बडनेरा, अकोला, भुसावल नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण जंक्शन लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशनों पर दिया गया है। यात्रीगण विस्तृत जानकारी नेशनल ट्रेन इंक्वारी सिस्टम एनटीईएस ऐप पर ले सकते हैं।

इसकी समय सारणी निम्न अनुसार है-

Chhattisgarh