अपने मालिक के गाड़ी का टायर चोरी करने वाले आरोपी को हिरीं पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोरी गये 08 नग टायर कीमती 02 लाख 80 हजार रूपये को किया बरामद
दो आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपीगण :- 1. अरूण कुमार यादव पिता शिवचरण यादव उम्र 32 साल साकिन महुलियाटांड थाना कौवाकोल जिला नवादा बिहार
2. राजीव उर्फ आकाश यादव पिता सुरेश यादव उम्र 30 साल साकिन बदाही थाना खैरा जिला जमुई बिहार
बिलासपुर : दिनांक 11.12.2025 को प्रार्थी दुर्गा प्रसाद निवासी शिव मंदिर के पास थाना सरकंडा बिलासपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएल 5084 जिसे चालक राजीव कुमार उर्फ आकाश यादव चलाता है एवं ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 वीएल 5081 जिसे अरूण यादव चलाता है दिनांक घटना समय को भोजपुरी टोलप्लाजा कौशिक ढाबा के सामने वाहन को खड़ी कर दिये थे जीपीएस में गाड़ी का लोकेशन पता चलने पर दिनांक 11.12.2025 को सुबह करीब 07-08 बजे जाकर देखा तो ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएल 5084 से गाड़ी में लगा तीन नग टायर मय डिस्क के जेके कंपनी का एवं ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएल 5081 से गाड़ी में लगा पांच नग जेके कंपनी का टायर मय डिस्क कुल 08 नग टायर कीमती 280000/-रूपये का चोरी कर अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये माननीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देश पर प्रकरण मे सीसीटीव्ही फूटेज एवं तकनिकी साक्ष्य के माध्यम से वाहन की पतासाजी किया गया जो पता चला कि आरोपी चालक राजीव कुमार यादव उर्फ आकाश चोरी किये गये 08 नग ट्रेलर के टायरो को पीकअप क्रमांक जे एच 07 एल 8763 मे लोड कर जशपुर की तरफ बेचने के लिये जा रहा था जिसे थाना पत्थलगांव क्षेत्र में थाना हिरीं की टीम द्वारा आरोपी राजीव कुमार उर्फ आकाश यादव एवं उसके साथी चालक अरूण कुमार यादव को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियो के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर दिनांक 12.12.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

