पुलिस-जन सहयोग : कोतवाली थाना में जनप्रतिनिधियों की अहम बैठक, वार्ड समस्याओं पर खुली चर्चा, सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं का सम्मान

पुलिस-जन सहयोग : कोतवाली थाना में जनप्रतिनिधियों की अहम बैठक, वार्ड समस्याओं पर खुली चर्चा, सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं का सम्मान

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर दिनांक 10 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं कोटवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री सुखनंदन पटेल ने की, जिसमें वार्ड पार्षद और जन प्रतिनिधियों से वार्ड स्तर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने उपस्थित नागरिकों से अपील की है कि झगड़ा, मारपीट जैसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों अथवा असामान्य गतिविधियों की जानकारी भी तुरंत देने का आग्रह किया, जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

1. शासकीय सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल के व्याख्याता डॉ. बरतराम पटेल, अध्यापन कार्य के साथ छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन, नशा-मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

2. विधिक सेवा केंद्र पी.डी. कॉमर्स कॉलेज के डॉ. प्रदीप शर्मा, इनके द्वारा निःशुल्क विधिक सलाह, प्रशिक्षण व जागरूकता प्रदान किया जा रहा है.

3. पैरा लीगल वालेंटियर गायत्री खटकर, निःशुल्क विधिक सलाह प्रदाय करने के साथ सामाजिक कार्यों में शामिल रहती हैं.

4. किरोड़ीमल जिला अस्पताल की नर्स विरजिनया लकड़ा एवं नर्स अलबिना मिंज, अपने नियमित कार्य के साथ दुर्घटना के घायलों के उपचार में विशेष सहयोग कर रही हैं.

5. रामगुड़ी तेलीपारा निवासी सुरेश ठाकुर द्वारा दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में कमी लाने पुलिस को लगातार सहयोग प्रदान किया जा रहा है.

Chhattisgarh