ऑपरेशन शंखनाद की बड़ी सफलता : रात–सुबह की दो धड़पकड़ में तस्करों की चेन टूटी! जशपुर पुलिस ने छुड़ाए 13 गौ-वंश, दो तस्कर सलाखों के पीछे.

ऑपरेशन शंखनाद की बड़ी सफलता : रात–सुबह की दो धड़पकड़ में तस्करों की चेन टूटी! जशपुर पुलिस ने छुड़ाए 13 गौ-वंश, दो तस्कर सलाखों के पीछे.

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06 दिसंबर 2025 की रात्रि करीबन 10:00 बजे सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुनकुरी की ओर से एक पिक-अप वाहन क्रमांक JH01-J-2635  में गौ-वंशों को भर कर झारखंड राज्य की ओर ले जाया जा रहा है। जिस पर पुलिस के द्वारा तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को, मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुए, त्वरित कार्यवाही कर बालाछापर लकड़ी डिपो के पास, नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कुनकुरी की ओर से उक्त संदिग्ध पिक-अप वाहन आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा, घेरा बंदी कर उक्त पिक-अप वाहन क्रमांक JH01-J-2635 को रोका गया। पुलिस के द्वारा जब पिक-अप वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें तीन नग गौ-वंश को रस्सी से बांध कर रखा गया था। पूछताछ पर पिक-अप वाहन में बैठे संदिग्धों ने अपना नाम क्रमशः 1. समीम उर्फ छेदन उम्र 56 वर्ष निवासी -हुसैन नगर, लोहरदगा झारखंड, 2. राजकुमार यादव उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कुरूमगढ़, थाना कुरूमगढ़, जिला गुमला झारखंड का रहने वाला बताए व गौ-वंशों को कुनकुरी क्षेत्र से गुमला ले जाना बताए। पुलिस के द्वारा जब उनसे गौ-वंशों से संबंधित दस्तावेजों की मांग की गई तो, उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर, उनके कब्जे से तीन नग गौ-वंशों को सकुशल बरामद किया गया। सभी गौ-वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है।

आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उनके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क), (घ) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है व दोनों आरोपी गौ तस्करों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस प्रकरण की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उपनिरीक्षक एसन पाल, आरक्षक उपेन्द्र सिंह, आरक्षक रामप्रताप यादव, आरक्षक राजेश्वर सिंह, नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख व नगर सैनिक रवि डनसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

वहीं थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत मामले में पुलिस को दिनांक 07 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 04:30 बजे मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक पिक-अप वाहन क्रमांक JH – 10-JS-8773 में भारी मात्रा में गौ-वंशों को बेरहमी से लोड कर, थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम जामटोली के रास्ते झारखंड राज्य की ओर ले जाया जा रहा है। जिस पर लोदाम पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, जामटोली में नाका बंदी की गई थी। इसी दौरान संदिग्ध पिक-अप वाहन आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु पिक-अप चालक के द्वारा वाहन को न रोककर भागने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध पिक-अप वाहन का पीछा किए जाने पर, कुछ दूर जाकर, संदिग्ध पिक-अप वाहन का चालक, पिक-अप वाहन को छोड़ कर फरार हो गया, पुलिस के द्वारा जब पिक-अप वाहन के पास जाकर, उसकी तलाशी ली गई तो पाया कि उसमें 10 नग गौ-वंशों को बेरहमी पूर्वक रस्सी से बांध कर रखा गया था। पुलिस के द्वारा सभी 10 नग गौ-वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है व पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है।

मामले में थाना लोदाम में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6,10 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है व तस्करी में प्रयुक्त पिक-अप वाहन क्रमांक JH – 10-JS-8773 को भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस मामले में फरार तस्कर की पतासाजी कर रही है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

Uncategorized