एनडीपीएस एक्ट के गंभीर मामले में भगोड़ा आरोपी पकड़ाया: उड़ीसा से गांजा लाकर स्थानीय नेटवर्क को करता था सप्लाई, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन सफल

एनडीपीएस एक्ट के गंभीर मामले में भगोड़ा आरोपी पकड़ाया: उड़ीसा से गांजा लाकर स्थानीय नेटवर्क को करता था सप्लाई, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन सफल

आरोपी घटना के बाद से लगातार था फरार।

आरोपियो के कब्जे से वाहन कार, स्कूटी, मोबाईल फोन, घर के पेपर को किया गया जप्त ।

दुर्ग : पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा प्रकरण के फरार आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना उतई के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। विदित हो कि थाना उतई में दर्ज अपराध क्रमांक 409/2025 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में दिनांक 16,17/10/2025 को 04 आरोपियों (1) सिद्धार्थ मेश्राम (2) यनशु वर्मा (3) विजयकांत वर्मा (4) संजीव वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था, तथा प्रकरण में अन्य आरोपी सत्येंद्र कुमार उर्फ संजू बिहारी की पता तलाश किया जा रहा था। उतई पुलिस को विश्वस्त्र सूत्रों से सूचना मिली कि फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार उर्फ संजू बिहारी जो अपने घर में आकर रह रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के निवास स्थान ग्राम परसदा कुम्हारी में जाकर दबिश दिया गया, आरोपी के निवास पता में मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा बताया गया कि वह मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा से लाता था और उसके साथी आरोपियों के द्वारा मांगने पर उन्हें बिक्री किया जाता था अवैध रूप से किए गए गांजा बिक्री की रकम से कार, स्कूटी, मोबाइल खरीदना तथा घर व शेष रकम को अपने दैनिक जीवन में खर्च करना बताया , प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से कार, स्कूटी, मोबाइल व घर के कागजात को जप्त किया गया है, प्रकरण में आरोपी सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। उतई पुलिस द्वारा End To End के तहत उक्त प्रकरण में कार्रवाई की गई है। उक्त कार्यवाही में उक्त कार्यवाही में निरीक्षक महेश ध्रुव, सउनि राजेश सिंह आरक्षक अजय देवांगन, की सराहनीय योगदान रहा है।

 अपराध क्रमांक – 409/2025 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट

 नाम आरोपी – सत्येंद्र कुमार उर्फ संजू बिहारी पिता वासुदेव पटेल उम्र 35 वर्ष पता जिला देवरिया थाना भरनी ग्राम मूर्तिपुर टिकैत हाल अटल विहार ग्राम परसदा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग

Crime