न्याय प्रक्रिया में बदलावों को समझने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया नई कानूनी प्रदर्शनी का अवलोकन; पुलिस की जन-जागरूकता पहल को सराहा

न्याय प्रक्रिया में बदलावों को समझने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया नई कानूनी प्रदर्शनी का अवलोकन; पुलिस की जन-जागरूकता पहल को सराहा

जिला न्यायालय अंबिकापुर के कानून विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ अधिवक्तागण ने सरगुजा पुलिस द्वारा नए कानूनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया

जानता को भारतीय न्याय संहिता के माध्यम से न्याय प्रक्रिया को पहले से आसान एवं तीव्र बताया

अम्बिकापुर : नए आपराधिक कानून की पुलिस विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में दिनांक 06.12.2025 को अंबिकापुर जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता गण सरगुजा पुलिस द्वारा लगाए गए नए क़ानून, भारतीय न्याय संहिता की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में महत्वपूर्ण आपराधिक प्रकरणों की धारा सहित जानकारी एवं संक्षिप्त व्याख्या की प्रशंसा की तथा आम जानता के लिए पुलिस द्वारा लगाई गई यह प्रदर्शनी अपराध जागरूकता की दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। एक माह तक लगातार चलने वाली प्रदर्शनी आम जनता के लिए एक बार अवश्य देखने योग्य बताया था कि भारतीय न्याय संहिता के माध्यम से क़ानूनी प्रक्रिया कि सरलता समझें।प्रदर्शनी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री अमोलक सिंह ढिल्लों के निर्देशन में थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उपनिरीक्षक संदीप सिंह की द्वारा जनता की सुविधा हेतु पुलिस द्वारा जारी किए गये हेल्प डेस्क की जानकारी दी गई।

Chhattisgarh