अत्याधुनिक कानूनी शिक्षा की पहल: एएसपी ने बालिकाओं को BNS, BNSS और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधान समझाए

अत्याधुनिक कानूनी शिक्षा की पहल: एएसपी ने बालिकाओं को BNS, BNSS और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधान समझाए

महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों के संबंध में भारतीय न्याय संहिता में दर्ज प्रावधान एवं धाराओं के संबंध में जानकारी दी गई

अम्बिकापुर : नए आपराधिक कानून की पुलिस विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में दिनांक 06.12.2025 को प्रातः पुलिस लाइन हायर सेकेंडरी की 11वीं 12वीं की बालिकाएं प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध एवं यातायात के नियमों की जानकारी दिया गया इस अवसर पर लगभग 50 बालिकाएं तीन छात्र अध्यापक एवं व्याख्याता श्री चंदन पांडे व्याख्याता श्रीमती कल्पना मिश्रा एवं उप निरीक्षक अभय तिवारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh