स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान.
कुनकुरी : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटासी में बच्चों के चेहरों पर खुशियों की चमक नजर आई। निरीक्षण हेतु पहुंचे एसडीएम नंद जी पांडे छात्रों से पाठ्य विषयों से जुड़े प्रश्न पूछ रहे थे। इसी दौरान समाजसेवी एवं चार्टेड अकाउंटेंट विनीत जिंदल, अपने जन्मदिवस पर 50 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण करने पहुंचे। बच्चों को स्वेटर मिलते ही उनके चेहरों पर आई मुस्कान ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला-मटासी में एसडीएम श्री नन्द जी पाण्डे निरिक्षण हेतु आये हुए थे तथा वह शाला के छात्र-छात्राओं से पहाड़ा, संविधान सम्बंधित प्रश्न पुस्तक वाचन तथा पाठ्य विषय से कई प्रश्नोतर पूछे, जिसमें छात्रों ने उन्हें सही-सही उतर दिये। इसी दौरान समाजसेवी एवं चार्टेड एकाउंटेंट (CA) श्री विनीत जिंदल का आगमन शाला में हुआ और उनके द्वारा एसडीएम सर को बताया गया, आज उनका जन्म-दिवस है और वह शाला के पचास छात्रों को ठंड से बचाव हेतु स्वेटर वितरित करने आये हैं। शाला की प्रधान पाठक श्रीमती सरिता नायक ने मुझसे चर्चा की थी, कि शाला के बच्चे तीन चार किलोमीटर दूर से आते हैं, अतः आप उनके ठंड से बचाव हेतु सहयोग कीजिए तो मैंने अपने जन्म-दिवस में शाला के बच्चों में स्वेटर बांटना उचित समझा, आज स्वेटर वितरित करना सोच कर शाला में उपस्थित हूं और एसडीएम सर को भी उन्होंने ने वहां पर रहने का निवेदन किया। स्वेटर प्राप्त होने पर बच्चों चेहरे पर मुस्कान देखते बन रही थी।
एसडीएम सर ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि लोग अपने जन्म-दिन पर अनावश्यक खर्च करते हैं, किन्तु आपने अपना जन्म-दिन पर इन बच्चों को उपहार देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी। उनके इस पुनित कार्य पर प्रधान पाठक सरिता नायक एवं शाला परिवार शाला समिति अध्यक्ष श्री विश्वनाथ राम जी के द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।

