बलौदाबाजार-भाटापारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सार्वजनिक जगह पर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं, अवैध शराब पिलाने वाले 10 होटल-ढाबा संचालक विशेष अभियान में पकड़े गए.

बलौदाबाजार-भाटापारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सार्वजनिक जगह पर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं, अवैध शराब पिलाने वाले 10 होटल-ढाबा संचालक विशेष अभियान में पकड़े गए.

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है।

इसी क्रम में थाना भाटापारा शहर, हथबंद, सुहेला, चौकी गिरौदपुरी एवं सोनाखान की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02 दिसंबर 2025 को सायं के समय क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, ड़क मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले तथा सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने वाले कुल 10 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। पकड़े गए सभी 10 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

Crime