जशपुर : मतदाता सूची पुनरीक्षण की रफ्तार तेज – 11 दिसम्बर तक गणना पत्रक सत्यापन, 14 फरवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

जशपुर : मतदाता सूची पुनरीक्षण की रफ्तार तेज – 11 दिसम्बर तक गणना पत्रक सत्यापन, 14 फरवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

गणना पत्रक सत्यापन की अवधि 11 दिसम्बर तक

निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण

दावा आपत्ति 16 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को

जशपुर : भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में चलाये जा रहे निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 16 दिसम्बर 2025 एवं 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जारी संशोधित कार्यक्रम अनुसार 11 दिसम्बर 2025 को गणना पत्रक सत्यापन, 16 दिसम्बर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 16 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावा आपत्ति, 16 दिसम्बर 2025 से 07 फरवरी 2026 तक सुनवाई और सत्यापन कार्य एवं 14 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन निर्धारित है।

Jashpur