चोटीगुड़ा हत्या कांड : लकड़ी से अधेड़ की निर्मम हत्या, पुलिस ने कुछ ही घंटों में कर दिया केस सॉल्व, घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार.

चोटीगुड़ा हत्या कांड : लकड़ी से अधेड़ की निर्मम हत्या, पुलिस ने कुछ ही घंटों में कर दिया केस सॉल्व, घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार.

घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम चोटीगुडा में अधेड़ की हत्या मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर जेल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चोटीगुड़ा केदलीपारा में गुरुवार 27 नवंबर 2025 की सुबह 55 वर्षीय राजाराम राठिया की हत्या की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़, थाना प्रभारी तथा एफएसएल टीम ने घटना-स्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गांव के ही दिलकुमार राठिया ने विवाद के दौरान जलाऊ लकड़ी से मारपीट कर राजाराम की हत्या कर दी। मृतक के बेटे मनमोहन राठिया ने बताया कि 26 नवंबर की रात दिलकुमार, उसकी पत्नी और उसके पिता आग ताप रहे थे। इसी दौरान दिलकुमार और पिता के बीच विवाद हुआ, जो अक्सर होता था, इसलिए वह सोने चला गया। सुबह दिलकुमार ने उसे बताया कि रात के विवाद में उसने जलाऊ लकड़ी से राजाराम को मार डाला है। मृतक का शव उनके ही घर में पाया गया, जिस पर मर्ग क्रमांक 117/2025 धारा 194 बीएनएसएस तथा अपराध क्रमांक 315/2025 धारा 103(1) बीएनएस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू हुई।

Crime