वीआईपी  विजिट व क्रिकेट मैच से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बदमाशों पर कसा शिकंजा, रायपुर में 256 चाकूबाजों की परेड, पुलिस ने सख्ती के साथ दी चेतावनी.

वीआईपी  विजिट व क्रिकेट मैच से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बदमाशों पर कसा शिकंजा, रायपुर में 256 चाकूबाजों की परेड, पुलिस ने सख्ती के साथ दी चेतावनी.

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा आगामी व्ही.आई.पी/व्ही.व्ही.आई.पी एवं गणमान्य नागरिकों के रायपुर प्रवास कार्यक्रम तथा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच को दृष्टिगत रखते हुए अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के चाकुबाजों सहित अपराधिक तत्वों की चेकिंग कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

जिसके तारतम्य में दिनांक 25 नवंबर 2025 को समस्त राजपत्रित अधिाकारियों के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत् 256 से अधिक चाकूबाजों एवं अपराधिक तत्वों को थानों एंव सी-04 भवन के पास तलब कर उनकी परेड़ ली गई तथा उनको समझाईश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांतिपूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो वे तत्काल उपस्थित होवें तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Crime