ड्रंक एंड ड्राइव मामले में बड़ी कार्रवाई : शराब पीकर बाइक चलाने पर लुन्ड्रा पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, युवक पर लगा 15,000 रुपये का जुर्माना, कोर्ट ने लगाया भारी अर्थदंड.

ड्रंक एंड ड्राइव मामले में बड़ी कार्रवाई : शराब पीकर बाइक चलाने पर लुन्ड्रा पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, युवक पर लगा 15,000 रुपये का जुर्माना, कोर्ट ने लगाया भारी अर्थदंड.

सडक दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अपाचे मोटर सायकल क्रमांक सीजी/15/इएच/3294 के वाहन चालक को मौक़े पर रोक कर पूछताछ की गई।

वाहन चालक द्वारा अपना नाम धनेश्वर सिंह आत्मज प्रकाश सिंह उम्र 23 वर्ष साकिन पटोरा थाना लुन्ड्रा का होना बताया गया। वाहन चालक को ब्रेथ ऐनालाइजर से मौक़े पर चेक किये जाने पर शराब के नशे में धुत्त होकर वाहन चलाना एवं वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होना पाये जाने पर अनावेदक वाहन चालक के विरुद्ध धारा 185, 3/181 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त प्रकरण में वाहन चालक को 15000/- रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।

Crime