घर-घर मतदाता सत्यापन की रफ्तार बढ़ाने SDM का एक्शन! बीएलओ को मिली कड़ी हिदायत

घर-घर मतदाता सत्यापन की रफ्तार बढ़ाने SDM का एक्शन! बीएलओ को मिली कड़ी हिदायत

जशपुर एसडीएम विश्वास राव मस्के ने जशपुर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जशपुर एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के ने शनिवार को जशपुर विधानसभा 12, मतदान केंद्र क्रमांक 252, 257, 258 एवं 276 का निरीक्षण किया गया और बीएलओ से फॉर्म कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने सभी बीएलओ को दिए गए लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं को एसआईआर फार्म भरवाकर सत्यापन का कार्य निरंतर आगामी 4 दिसम्बर 25 तक करेंगे।

Jashpur