पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने के आरोप में युवक अजय ढीमर गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस द्वारा जोड़ी गईं पाक्सो की धाराएँ, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में.

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने के आरोप में युवक अजय ढीमर गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस द्वारा जोड़ी गईं पाक्सो की धाराएँ, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी द्वारा पीड़िता नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर चौकी बेलगहना थाना कोटा में अपराध धारा सदर का क़ायम कर पतासाजी व विवेचना में लिया गया,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) द्वारा पीड़िता एवं आरोपी की पतासाजी हेतु सख्त निर्देश दिए गए, जिस पर लगातार पुलिस टीम द्वारा पीड़िता की पतासाजी की गई।

बेलगहना पुलिस द्वारा दिनांक 19 नवंबर 2025 को अपहृता को ग्राम महरपुर लोरमी से आरोपी के कब्जे से बरामद कर विधिवत कार्यवाही उपरांत प्रकरण में धारा 87,64(1) बीएनएस एवं 04,06 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी अजय ढीमर उर्फ़ भगवान सिंग पिता गेंदराम ढीमर उम्र 22 वर्ष निवासी महरपुर थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग.के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी को दिनांक 21 नवंबर 2025 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

Crime