कोतरारोड कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम : साइबर अपराधियों की बढ़ी मुश्किलें ! डीएसपी अनिल विश्वकर्मा ने बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय.

कोतरारोड कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम : साइबर अपराधियों की बढ़ी मुश्किलें ! डीएसपी अनिल विश्वकर्मा ने बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय.

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर शुक्रवार 21 नवंबर 2025 को शासकीय महाविद्यालय कोतरारोड में साइबर सेल द्वारा साइबर वॉलिंटियर्स के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साइबर डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकगण को तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों की नई-नई तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, नकली मेट्रो-मिनी साइट्स और अन्य प्रकार की ऑनलाइन ठगी के तरीकों को उदाहरण सहित समझाते हुए बताया कि साइबर अपराध रोकथाम का सबसे प्रभावी साधन जागरूकता ही है।

Chhattisgarh Uncategorized