जिला परिवहन अधिकारी का बड़ा ऐलान: 21 नवंबर को पतराटोली में लर्निंग लाइसेंस शिविर—ऑनलाइन आवेदन कर आसानी से लें अपॉइंटमेंट

जिला परिवहन अधिकारी का बड़ा ऐलान: 21 नवंबर को पतराटोली में लर्निंग लाइसेंस शिविर—ऑनलाइन आवेदन कर आसानी से लें अपॉइंटमेंट

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से स्वामी आत्मानंद विद्यालय पतराटोली तहसील दुलदुला में आगामी 21 नवम्बर 2025 शुक्रवार को लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक व्यक्ति लर्निंग लाइसेंस हेतु किसी भी लोक सेवा केंद्र या च्वाइस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग की वेबसाइट parivahan.gov.in से भी स्वयं आवेदन किया जा सकता है। आवेदक 21 नवम्बर को अपॉइंटमेंट लेकर स्वामी आत्मानंद विद्यालय पतराटोली तहसील दुलदुला में अपने आवेदन के साथ उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

Jashpur