सूने मकान में ताला तोड़कर चोरी : ताला तोड़कर ₹900 चोरी, गिधौरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत.

सूने मकान में ताला तोड़कर चोरी : ताला तोड़कर ₹900 चोरी, गिधौरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत.

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 16 नवंबर 2025 को प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ घरेलू काम से सारंगढ़ गया था। शाम लगभग 7:00 बजे वापस आया तो देखा की गेट का ताला टूटा हुआ था तथा गेट खुला हुआ था, अंदर दो व्यक्ति चोरी करने के लिए घुसे थे, जो कि प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को देख कर भागने लगे। इसमें से एक आरोपी को प्रार्थी द्वारा पकड़ लिया गया। घर के अंदर देखने पर सारा सामान अस्त-व्यस्त पडा हुआ था तथा अलमारी का ताला टूटा हुआ था, उसमें रखे नगदी रकम ₹900 चोरी कर लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट पर थाना गिधौरी में अपराध क्रमांक 248/2025 धारा 331,305,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना गिधौरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी अजय शिकारी को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रार्थी के घर चोरी की नीयत से, उसके घर का ताला तोड़कर घुसना एवं नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपी से चोरी की नगदी रकम ₹500 बरामद किया गया है तथा प्रकरण में फरार एक अन्य आरोपी की सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी अजय शिकारी को दिनांक 16 नवंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है।

Crime