नारायणपुर : जिला नारायणपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिन्सन गुरिया (भा.पु.से) के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बेनूर श्री अविनाश कंवर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बेनूर श्री मुकेश्वर ध्रुव के नेतृत्व में आमजन को जागरूक करने हेतु लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 12.11.2025 को थाना बेनूर अंतर्गत ग्राम गोहड़ा साप्ताहिक बाजार में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित आमजन को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों (Cyber Crimes) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि किस प्रकार ठग मोबाइल, ऑनलाइन पेमेंट, बैंक कॉल, लॉटरी, लिंक शेयर, एपीके फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग इत्यादि तरीकों से लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाते हैं।
साथ ही इनसे बचने के लिए नागरिकों को निम्न सावधानियों से अवगत कराया गया—
किसी अनजान लिंक या कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
बैंक या यूपीआई संबंधी जानकारी केवल अधिकृत माध्यम से ही साझा करें।
किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत सूचना दें।
“cybercrime.gov.in” पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को यह भी बताया गया कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
लोक अदालत की जानकारी :
कार्यक्रम में उपस्थित आमजन को आगामी दिनांक 13.12.2025 को आयोजित होने वाली लोक अदालत के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दी गई।
लोक अदालत में नागरिक अपने आपसी विवादों एवं लंबित प्रकरणों का निःशुल्क समाधान करवा सकते हैं।
नारायणपुर पुलिस का संदेश :
“जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की पहचान हैं।”
नारायणपुर पुलिस द्वारा आगे भी इसी प्रकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को साइबर अपराधों, ट्रैफिक सुरक्षा, एवं विधिक जानकारी से अवगत कराया जाएगा।

