पुलिस की त्वरित कार्रवाई : तेलीबांधा में मजदूर से मोबाइल लूटने वाला आरोपी समीर उर्फ लक्ष्मण बाघ गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने बरामद किए दो मोबाइल, की गई कार्यवाही.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई : तेलीबांधा में मजदूर से मोबाइल लूटने वाला आरोपी समीर उर्फ लक्ष्मण बाघ गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने बरामद किए दो मोबाइल, की गई कार्यवाही.

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जीवनलाल प्रधान ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 05 नवंबर 2025 को अपने दोस्त के साथ काम ढुंढ़ने के लिये पी.डब्ल्यू.डी. ओवर ब्रीज तेलीबांधा के पास खड़ा था, कि सुबह करीबन 09:30 बजे लक्ष्मण बाघ जो वहां पर रहता एवं वह भी काम ढुंढ़ने आया था, उसने प्रार्थी के पास आकर धमकाते हुये प्रार्थी तथा उसके साथी के साथ मारपीट कर प्रार्थी एवं उसके साथी के पास रखे मोबाइल फ़ोन को लूट कर फरार हो गया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 696/25 धारा 309 (4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण में आरोपी लक्ष्मण उर्फ समीर बाघ के छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही करते हुए उसकी पतासाजी कर पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट के दो नग मोबाइल फ़ोन जब्त कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

Crime