बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर दिखी मानवता की मिसाल : समय पर मदद से टली बड़ी अनहोनी सिविल डिफेंस टीम की तत्परता से घायल यात्री की बची जान, सिविल डिफेंस कर्मियों ने घायल यात्री को पहुंचाया अस्पताल.

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर दिखी मानवता की मिसाल : समय पर मदद से टली बड़ी अनहोनी सिविल डिफेंस टीम की तत्परता से घायल यात्री की बची जान, सिविल डिफेंस कर्मियों ने घायल यात्री को पहुंचाया अस्पताल.

आज लगभग शाम 17:00 बजे, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। खड़गपुर से सूरत जा रही ट्रेन का एक यात्री पानी लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरा, इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया।

स्थिति की गंभीरता और संवेदनशीलता को समझते हुए, स्टेशन पर तैनात नागरिक सुरक्षा बल (Civil Defence) के जवानों ने तत्परता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए घायल यात्री को तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया और शीघ्र ही सिम्स (CIMS) अस्पताल पहुँचाया।

सिविल डिफेंस टीम की त्वरित प्रतिक्रिया एवं मानवीय संवेदनशीलता के चलते उस यात्री को समय पर चिकित्सा सहायता प्राप्त हो सकी। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है।

Chhattisgarh