अपराध पर लगाम : जांजगीर में अपराधियों पर कसा शिकंजा, बल्ली और मोगली के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई शुरू, 9-9 आपराधिक मामलों वाले दो गुंडे होंगे जिला बदर, कलेक्टर करेंगे सुनवाई.

अपराध पर लगाम : जांजगीर में अपराधियों पर कसा शिकंजा, बल्ली और मोगली के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई शुरू, 9-9 आपराधिक मामलों वाले दो गुंडे होंगे जिला बदर, कलेक्टर करेंगे सुनवाई.

जांजगीर-चाम्पा : कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने दो आदतन गुंडा बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को भेजा है। दोनों अपराधियों के खिलाफ डकैती, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी और बलवा जैसे गंभीर अपराधों के कई प्रकरण दर्ज हैं। लगातार कार्रवाई के बावजूद सुधार न होने पर पुलिस ने उन्हें जिले से बाहर भेजने की सिफारिश की है।

छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के अंतर्गत जिला बदर की कार्यवाही हेतु गुंडा बदमाश प्रांजल उर्फ बल्ली उर्फ दादू पिता संतोष यादव उम्र 24 साल निवासी हसदेव विहार कालोनी जांजगीर थाना जांजगीर का निवासी है। जिसके विरूद्ध अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत कुल 09 अपराधिक प्रकरण जिसमें डकैती, हत्या का प्रयास, रास्ता रोक कर मारपीट करने का मामला दर्ज एवं 01 प्रकरण की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

गुंडा बदमाश भैरव मिश्रा उर्फ मोगली पिता रामधन मिश्रा उम्र 41 साल निवासी वार्ड नंबर 06 नहरियाबाबा रोड शिवराम कालोनी के बगल जांजगीर थाना जांजगीर का निवासी है, जिसके विरूद्ध अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत कुल 09 अपराधिक प्रकरण जिसमें डकैती, बलवा, धोखाधड़ी, मारपीट करने का मामला दर्ज एवं तीन प्रकरण की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

दोनों आदतन बदमाशों का अपराध करने के प्रवृत्ति में कोई सुधार नहीं होने के कारण आम जनता में इसके प्रति भय एवं आक्रोश का वातावरण बना हुआ है, जिसे ध्यान में रखते हुए जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है।

दोनों गुंडा बदमाशों का जिला जांजगीर व सरहदी जिला सक्ती, रायगढ, बिलासपुर, कोरबा, बलौदा बजार जिलों से जिला बदर की कार्यवाही करने हेतु भेजा गया है प्रतिवेदन।

Crime