थाना – चकरभाठा जिला – बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 442/2025, धारा – 109, 296, 191(1), 191(3) बीएनएस पँजीबद्ध.
गाली गलौच करने से मना करने पर आरोपियों द्वारा एक साथ मिलकर गंगाराम यादव पर किया प्राणघातक हमला.
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में किया जा रहा पेश.
नाम आरोपी – 01. नितेश सिंह ठाकुर पिता मोहन सिंह ठाकुर उम्र 25 वर्ष, 02. रितेश उर्फ रॉकी सिंह ठाकुर पिता मोहन सिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष, 03. विक्की सिंह ठाकुर पिता मोहन सिंह ठाकुर उम्र 18 वर्ष, 04. मनीष कुमार बृजवासी पिता दर्शन लाल बृजवासी उम्र 23 वर्ष, 05. महेश कुर्रे पिता हेलन कुर्रे उम्र 23 वर्ष, सभी निवासी आवास मोहल्ला ग्राम तेलसरा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौच करने से मना करने पर गंगाराम यादव पर नुकीली वस्तु से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उन्हें न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया।
दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी मुकेश विश्वकर्मा पिता दुकालू विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी आवास मोहल्ला ग्राम तेलसरा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 26 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 09:00 बजे गांव में गौरा-गौरी को लेकर मीटिंग हो रहा था, मीटिंग समाप्त होने पर सभी अपने अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान नितेश सिंह, रितेश सिंह, विक्की सिंह, मनीष बृजवासी और महेश कुर्रे एक साथ मोहल्ले में गाली-गलौच करते जा रहे थे। जिसे गंगाराम यादव द्वारा गाली-गलौच करने से मना किया गया।
मना करने पर उपरोक्त आरोपीगण द्वारा एक राय होकर आहत गंगाराम यादव को अश्लील गाली देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे और विक्की सिंह ठाकुर द्वारा हत्या करने की नियत से अपने पास रखे नुकीली वस्तु से गंगाराम यादव के पीठ एवं पेट में मारने पर गंभीर चोट लगा। जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में उक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही किया गया।
प्रकरण दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही आरोपीगणों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जिनके द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम देना बताने पर सभी आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

