पुलिस की त्वरित कार्रवाई : महिला सम्मान की रक्षा में लुंड्रा पुलिस सतर्क, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई : महिला सम्मान की रक्षा में लुंड्रा पुलिस सतर्क, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम नागम पसेना रिरी थाना लुण्ड्रा के लीलाधर यादव द्वारा प्रार्थिया को शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है और अब शादी करने से इंकार कर रहा है।  मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में मामले में बिना नंबरी अपराध क्रमांक 0/25 धारा 64(2)(एम) बी.एन.एस. का कायम कर घटना थाना क्षेत्र थाना लुण्ड्रा का होने से नंबरी हेतु बिना नंबरी अपराध नालसी प्राप्त होने पर थाना लुन्ड्रा में नंबरी अपराध 202/25 कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, आरोपी घटना दिनांक पश्चात लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी लीलाधर यादव को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम लीलाधर यादव आत्मज तेजू राम यादव उम्र 57 वर्ष साकिन रीरी थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Crime