ऑपरेशन सुरक्षा : ग्रीन कॉरिडोर से दुर्ग यातायात पुलिस ने गंभीर मरीज की बचाई जान, मिनटों में पहुँचा एम्स रायपुर, कैंसर पीड़ित को मिली नई ज़िंदगी.

ऑपरेशन सुरक्षा : ग्रीन कॉरिडोर से दुर्ग यातायात पुलिस ने गंभीर मरीज की बचाई जान, मिनटों में पहुँचा एम्स रायपुर, कैंसर पीड़ित को मिली नई ज़िंदगी.

ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा एक अत्यंत संवेदनशील एवं मानवीय पहल की गई। दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को भिलाई सेक्टर-6 निवासी श्री एम राजा, जो कैंसर से पीड़ित हैं, का स्वास्थ्य अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गया। उन्हें सेक्टर-9 बीएसपी अस्पताल से एम्स रायपुर रेफर किया गया। स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

सेक्टर-9 अस्पताल से एम्स रायपुर तक लगभग 35 किलोमीटर के मार्ग को कुछ ही समय में खाली कराया गया, जिससे रोगी को बिना किसी विलंब के सुरक्षित रूप से एम्स रायपुर पहुँचाया जा सका। यातायात पुलिस के विभिन्न जोनों, कंट्रोल रूम एवं मार्ग प्रभारी अधिकारियों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर यह कार्यवाही मात्र कुछ मिनटों में पूर्ण की गई। इस संवेदनशील कार्रवाई ने समयबद्धता, दक्षता और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। वर्तमान में रोगी का उपचार एम्स रायपुर में जारी है।

Chhattisgarh