पुलिस की बड़ी सफलता : दरिमा थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई से बुजुर्ग दम्पति हत्याकांड सुलझा — टांगी से हत्या कर चोरी की थी बकरी, चंद घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किये गए पेश.

पुलिस की बड़ी सफलता : दरिमा थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई से बुजुर्ग दम्पति हत्याकांड सुलझा — टांगी से हत्या कर चोरी की थी बकरी, चंद घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किये गए पेश.

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को सूचना मिली थी कि ग्राम कुम्हरता घाघी में एक घर में पति पत्नी का शव मृत हालत में पड़ा है, सूचना पर तत्काल हमराह स्टॉप के साथ रवाना होकर घटना-स्थल ग्राम कुम्हरता घाघी पहुंच कर सूचना तस्दीक किया गया। प्रार्थी दुहन लकडा आत्मज रघुवीर लकडा उम्र 45 वर्ष साकिन कुम्हरता घाघी थाना दरिमा द्वारा मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी ग्राम कुम्हरता घाघी में रहता है, खेती किसानी व मजदुरी का काम करता है। प्रार्थी के बडा भाई रिमा लकडा अपनी पत्नी उर्मिला उर्फ जूली लकडा के साथ प्रार्थी के घर से करीबन आधा कि.मी. की दूरी पर रहता था। प्रार्थी के भाई एवं भाभी का कोई संतान नहीं था, दिनांक 22 अक्टूबर 2025 के शाम को प्रार्थी के भाई एवं भाभी अपने बकरियों को चराकर बकरियों को घर के अंदर करने के बाद अपने घर में थे।

दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को ग्राम नवापारा निवासी घुरसाय लकडा प्रार्थी के घर आये तथा प्रार्थी को बताया कि घुरसाय धान काटने के लिए मजदुर का पता करने प्रार्थी के भाई रिमा लकडा के घर गया था, तो रिमा लकड़ा के घर के बाहर का दरवाजा में सिकड़ी लगा था, घुरसाय आवाज दिया तो कोई आवाज नहीं आने के बाद सिकडी खोल कर घर के अंदर जा कर देखा घर के परछी में रिमा लकडा तथा उसकी पत्नी उर्मिला उर्फ जुली का शव जमीन में बिछे चटाई पर मृत हालत में पड़ा है। घुरसाय के द्वारा इस प्रकार की घटना बताने पर प्रार्थी तुरंत उनके साथ अपने भाई के घर अंदर जा कर देखा तो प्रार्थी का भाई एवं भाभी का शव घर के परछी में दरी के ऊपर पड़ा था। अज्ञात आरोपी प्रार्थी के भाई तथा भाभी की हत्या कर बकरी ले गया है, दोनों का शव कम्बल से ढका हुआ है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मौके पर देहाती नालसी चाक किया गया, वापसी बाद मामले में थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 159/25 धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना दरिमा पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान पुलिस टीम के सतत प्रयास से प्रकरण के दोनों आरोपियों को चंद घंटे के भीतर पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) करीमन मझवार आत्मज कमल साय उम्र 42 वर्ष साकिन पम्पापुर थाना दरिमा, (02) जय श्याम आत्मज लखन राम मझवार उम्र 28 वर्ष साकिन पम्पापुर थाना दरिमा का होना बताया गया। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किए जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार करते हुए बताये कि दिनांक 22 अक्टूबर 2025 की रात्रि में आरोपी करीमन अपने भतीजा जय श्याम से बोला की ग्राम कुम्हरता धाघी के रहने वाले परिचित रिमा लकड़ा के घर पर बहुत से बकरा-बकरी है, चलो चुरा कर ले आते हैं। तब दोनों आरोपीगण रात के तकरीबन 11:00 बजे रिमा लकड़ा के घर पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाये, तब रिमा लकड़ा दरवाजा खोला तब दोनों आरोपीगण वहीं सोने के लिये जगह मांगे और वहीं आराम करने लगे।

जब रिमा लकड़ा और उसकी पत्नि सो गये तब आरोपी करीमन और जय श्याम देर रात रिमा लकड़ा के बकरा को चोरी कर ले जाने के लिये उठे और वहीं घर पर रखे कुल्हाड़ी के पासा से जय श्याम रिमा लकड़ा की पत्नि के सिर में मार दिया और आरोपी करीमन घर पर रखे दुसरे कुल्हाड़ी के पासा से रिमा लकड़ा के सिर पर मार कर हत्या कर दिए। इसके बाद दोनों आरोपीगण घर पर रखे 01 रास बकरा को मार कर अपने कंधे में रख कर और कुल्हाड़ी को हांथ में पकड़ कर मौक़े से निकल कर रात 02:00 बजे ग्राम कुम्हरता धटीलड़ाड़ के रहने वाले शंकर मझवार के घर जाकर दरवाजा खुलवाये और वहीं सो गये और सुबह बकरा को खा गए और कुछ मांस को आसपास गांव में बेच दिए हैं, आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 नग लोहे का टांगी जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Crime