ब्रेकिंग : कुनकुरी में छठ घाट में हादसा — नहाने गया युवक लापता, गहराई में समा गया शव अब तक नहीं मिला

ब्रेकिंग : कुनकुरी में छठ घाट में हादसा — नहाने गया युवक लापता, गहराई में समा गया शव अब तक नहीं मिला

कुनकुरी (जशपुर): जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। नगर के छठ घाट डेम में नहाने गया एक युवक अचानक गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना शाम लगभग 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। स्थानीय बस्ती का निवासी चुनु राम, जो नगर में कुली का काम करता था, रोजाना की तरह डेम में स्नान करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक पानी में गहराई तक चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल शोर मचाकर सहायता बुलाई, लेकिन तब तक युवक पानी में समा चुका था।

सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया। प्रारंभिक प्रयासों में पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों ने काफी कोशिशें कीं, मगर युवक का शव अब तक बरामद नहीं हो सका है।

प्रशासन ने अब प्रशिक्षित गोताखोरों और तैराकों को बुलाया है, जो रात तक शव की खोज में जुटे रहेंगे। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर रो-रोकर बेहाल हैं।

Breaking Exclusive Jashpur