समीक्षा बैठक : भिलाई पुलिस नियंत्रण कक्ष में विभागीय जांचों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने लंबित विभागीय जांचों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश, अधिकारियों को मिली सख्त हिदायत.

समीक्षा बैठक : भिलाई पुलिस नियंत्रण कक्ष में विभागीय जांचों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने लंबित विभागीय जांचों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश, अधिकारियों को मिली सख्त हिदायत.

लंबित विभागीय जांच एवं विभागीय जांच में माननीय न्यायालय व्दारा स्थगन के प्रकरणों का किया गया समीक्षा।

लंबित विभागीय जांच कशीघ्र निराकरण हेतु किया गया निर्देशित.

दुर्ग : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) ने 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में लंबित विभागीय जांचों और न्यायालय में स्थगित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों का नियमित अनुश्रवण (monitoring)करते हुए समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिन मामलों पर न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश जारी है, उनके निराकरण हेतु विधिक प्रक्रिया के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

दिनाँक 15 अक्टूबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भापुसे) व्दारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों की पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में लंबित विभागीय जांच एवं विभागीय जांच में माननीय न्यायालय व्दारा दिए गए स्थगन के प्रकरणों की समीक्षा बैठक लिया गया। बैठक में लंबित विभागीय जांच के प्रकरणों की अनुविभागवार समीक्षा की गई एवं जिन अनुविभाग में प्रकरण का निराकरण समय सीमा में नहीं किया जा रहा है, उनके प्रभारियों को नियमानुसार समय पर निराकरण के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही जिन विभागीय जांच में माननीय न्यायालय व्दारा स्थगन आदेश जारी किया गया है। उन प्रकरणों से स्थगन हटाने हेतु माननीय न्यायालय से नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में श्री सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्रीमती पद्मश्री तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला विरुद्ध अपराध अनुसंधान इकाई जिला दुर्ग एवं समस्त पुलिस अनुविभाग के राजपत्रित अधिकारी उपस्थित थे

Chhattisgarh