बाइक स्टंट पर कड़ी कार्रवाई : सरकंडा पुलिस ने खतरनाक बाइक स्टंट राइडिंग करने वाले चार युवकों पर की कारवाई, मामले में दर्ज हुई एफआईआर, चारों युवकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज.

बाइक स्टंट पर कड़ी कार्रवाई : सरकंडा पुलिस ने खतरनाक बाइक स्टंट राइडिंग करने वाले चार युवकों पर की कारवाई, मामले में दर्ज हुई एफआईआर, चारों युवकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज.

छत्तीसगढ़ के थाना सरकंडा क्षेत्र में खतरनाक बाइक राइडिंग कर स्टंट प्रदर्शन करने वाले चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपी आर्यन सिंह ठाकुर, तन्मय सिंह ठाकुर, मिहिर दुबे और दिपांशु श्रीवास के खिलाफ धारा 281, BNS 189, 184  एमवी एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया और सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

खतरनाक बाइक राइडिंग कर स्टंट करने वाले युवकों पर सरकंडा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही। आरोपी – 1. आर्यन सिंह ठाकुर पिता शैलेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 18 वर्ष साकिन सिधी विहार खमतराई, 2. तन्मय सिंह ठाकुर  पिता संजय सिंह ठाकुर उम्र 18 वर्ष साकिन आशाबंद अशोक नगर सरकंडा, 3. मिहिर दुबे पिता संजीव दुबे उम्र 18 वर्ष साकिन दुबे पारा पुराना सरकंडा, 4. दिपांशु श्रीवास पिता उमेश कुमार श्रीवास उम्र 18 साल सा. दुबे पारा पुराना सरकंडा के विरुद्ध थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1444/25 धारा – 281 BNS  189 ,184 एमवी एक्ट के अंतर्गत मामला किया गया पंजीबद्ध, सभी के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Crime