बालिका शक्ति की मिसाल : ईचकेला की बेटियों ने रचा इतिहास, जशपुर की बेटियों ने चमकाया नाम ! सरगुजा जोन ने जीता सिल्वर मेडल, सरगुजा जोन बना राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उपविजेता.

बालिका शक्ति की मिसाल : ईचकेला की बेटियों ने रचा इतिहास, जशपुर की बेटियों ने चमकाया नाम ! सरगुजा जोन ने जीता सिल्वर मेडल, सरगुजा जोन बना राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उपविजेता.

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत रायगढ़ में 5 से 7 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसमें सरगुजा अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट टीम ने भाग लिया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जोन की टीम ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें सरगुजा अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट टीम ने क्रमशः बस्तर जोन, दुर्ग जोन,  और बिलासपुर जोन को हरा कर फाइनल में अपना स्थान बनाया। फाइनल में सरगुजा अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट टीम का मैच रायपुर जोन से हुआ, जिसमें सरगुजा टीम ने उपविजेता रहते हुए सिल्वर मेडल को प्राप्त किया और इस टूर्नामेंट की विजेता रायपुर जोन रही जिसने गोल्ड मेडल जीता।

सरगुजा क्रिकेट टीम की कप्तान वर्षा बाई थी,  जिसमें ईचकेला हॉस्टल से वर्षा बाई, एंजिल लकड़ा, साक्षी यादव, पूर्वंशी साहू, संतोषी बाई, रितु भगत, रेखा बड़ा, अजंतीबाई, सुप्रिया मिंज, तुलसीका आदि खिलाड़ी टीम में सम्मिलित थे। यह सभी खिलाड़ी लूथरन हाई स्कूल ईचकेला में पढ़ाई करते हैं और पढ़ाई के साथ-साथ अपना क्रिकेट का प्रेक्टिस भी करते हैं।

खिलाड़ियों के कोच संतोष कुमार ने बताया कि सरगुजा की 16 सदस्यीय टीम में जशपुर के उपरोक्त खिलाड़ियों के अलावा अंबिकापुर के दो खिलाड़ी, कुनकुरी से दो खिलाड़ी और कोतबा से मीनाक्षी यादव सम्मिलित थीं।

युवा समाजसेवी और पूर्व खिलाड़ी सूर्यकांत चन्द्रा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे जशपुर के लिए गौरव की बात है कि लगातार दूसरे वर्ष हमारी टीम ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है और हमारे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यह सभी खिलाड़ी हमारे महारानी क्रिकेट क्लब का नाम रोशन कर रही है और बालिकाओं के खेल के प्रति रुचि बढ़ाने का काम भी कर रही है।

Jashpur