पुलिस का विशेष अभियान : चोरी और गुम हुए 27 मोबाइल फोन ढूंढ कर किए मालिकों को सुपुर्द, साइबर सेल जशपुर की बड़ी पहल, तीन महीनों में खोज निकाले 27 गुम मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान.

पुलिस का विशेष अभियान : चोरी और गुम हुए 27 मोबाइल फोन ढूंढ कर किए मालिकों को सुपुर्द, साइबर सेल जशपुर की बड़ी पहल, तीन महीनों में खोज निकाले 27 गुम मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान.

आज दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को साइबर सेल जशपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर के कंट्रोल रूम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें की सायबर सेल के द्वारा जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढ कर उनके मालिकों के सुपुर्द किया गया।

ज्ञातव्य है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस के द्वारा साइबर सेल के सहयोग से,  गुम मोबाइल फोन को ढूंढने विशेष अभियान चलाया गया था,  जिसके अंतर्गत पुलिस ने विगत तीन महीनों में जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में चोरी/गुम हुए कुल 27 नग मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला है। कार्यक्रम के दौरान ढूंढे गए सभी 27 नग गुम मोबाइल मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में बुलाया गया था। जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के हाथों से गुम मोबाइल के मालिकों को उनका मोबाइल फोन वापस किया गया।

प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने बताया कि वर्तमान चरण में जशपुर पुलिस ने विशेष अभियान चला कर कुल 27 नग मोबाइल फोन को ढूंढ कर उनके मालिकों को वापस किया है और भी गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढने का प्रयास जारी है। मोबाइल फोनों को ढूंढने में विशेष योगदान देने पर सायबर सेल जशपुर के अधिकारी कर्मचारी को नगद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।

Jashpur