जशपुर पुलिस और प्रशासन की अनूठी पहल : पत्थलगांव में सड़क सुरक्षा मितानों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, जशपुर पुलिस ने बढ़ाया जनजागरूकता का दायरा, सड़क सुरक्षा मितानों के लिए रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन.

जशपुर पुलिस और प्रशासन की अनूठी पहल : पत्थलगांव में सड़क सुरक्षा मितानों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, जशपुर पुलिस ने बढ़ाया जनजागरूकता का दायरा, सड़क सुरक्षा मितानों के लिए रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन.

जशपुर : जशपुर पुलिस व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तथा जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से सड़क सुरक्षा मितानों हेतु आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पत्थलगांव में सफल समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में 300 से अधिक सड़क सुरक्षा मितानों को गोल्डन ऑवर (दुर्घटना के बाद का पहला घंटा) के दौरान घायलों को सही प्राथमिक उपचार देने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में जान-माल की हानि को रोकने और नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

रजत जयंती महोत्सव पर कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव व यातायात जागरूकता हेतु आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए, ग्रामीण/शहर स्तर पर कई नागरिकों को “सड़क सुरक्षा मितान” बनाया गया है, जिनके द्वारा लगातार आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जाता है, जिससे कि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। चूंकि ऐसे बहुत से मामले सामने आते हैं, जिसमें कि आकस्मिक दुर्घटना होने पर, घायलों का, घटना-स्थल पर सही ढंग से प्राथमिक उपचार न होने व अस्पताल पहुंचाने में देरी होने पर कभी-कभी घायलों की जान चली जाती है।

जिसके मद्देनजर जशपुर पुलिस व प्रशासन के द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से “सड़क सुरक्षा मितानों” को दुर्घटनाओं के गोल्डन ऑवर के दौरान घायलों के प्राथमिक उपचार हेतु, विशेषज्ञ डॉक्टरों व स्वयं सेवकों मास्टर ट्रेनर की टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा मितानों को प्रशिक्षित किया जा रहा था।

कार्यकम के द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के द्वारा प्रशिणार्थियों को आपातकाल चिकित्सा व दुर्घटना के दौरान सीपीआर जो कि एक जीवन रक्षक प्रक्रिया  के संबंध में प्रशिणार्थियों को प्रैक्टिकल कर बताया गया।

गौरतलब है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से अधिक से अधिक सड़क सुरक्षा मितानों को प्रशिक्षित करने हेतु अलग-अलग दिनांक को जिले के तीन पुलिस अनुभाग, क्रमशः दिनांक 16 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक जशपुर अनुभाग, 25 सितंबर 2025 से 27 सितंबर 2025 तक कुनकुरी व 06 अक्टूबर 2025 से 08. अक्टूबर 2025 पत्थलगांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उक्त प्रशिक्षण में तीनों अनुभाग क्षेत्रों से 300 से अधिक सड़क सुरक्षा मितानों ने प्रशिक्षण का लाभ लिया।

Chhattisgarh