रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास मिला संदिग्ध हालत में अज्ञात शव, पुलिस जुटी मृतक की पहचान में, जानिए पूरी खबर !

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास मिला संदिग्ध हालत में अज्ञात शव, पुलिस जुटी मृतक की पहचान में, जानिए पूरी खबर !

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास 4 अक्टूबर की रात्रि एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 50 वर्ष अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस स्टॉफ मौके पर पहुंचा और उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

प्रकरण की जानकारी अस्पताल से थाना चक्रधरनगर को दी गई, जहां शून्य पर मर्ग इंटीमेशन कायम कर अग्रिम जांच हेतु डायरी कोतवाली पुलिस को भेजी गई। कोतवाली पुलिस ने असल मर्ग दर्ज कर शव को मरच्युरी में सुरक्षित रखवाया है। मृतक की पहचान हेतु पुलिस ने उसके फोटोग्राफ विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया माध्यमों में साझा किए हैं, जिससे परिजनों का शीघ्र पता लगाया जा सके।

Chhattisgarh