रायगढ़ पुलिस की महिला टीम ‘दुर्गा वाहिनी’ को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सम्मानित : नवरात्रि और दशहरे में सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली रायगढ़ महिला पुलिस ‘दुर्गा वाहिनी’ को विशेष सम्मान.

रायगढ़ पुलिस की महिला टीम ‘दुर्गा वाहिनी’ को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सम्मानित : नवरात्रि और दशहरे में सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली रायगढ़ महिला पुलिस ‘दुर्गा वाहिनी’ को विशेष सम्मान.

दशहरा उत्सव के अवसर पर मिनी स्टेडियम में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ पुलिस की महिला बल दुर्गा वाहिनी” को विशेष सम्मान से नवाज़ा। महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र और सम्मान चिन्ह प्रदान करते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि नवरात्रि पर्व में पुलिस की सेवा और सतर्कता ने पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा।

ज्ञातव्य है कि शरदीय नवरात्रि के दौरान जिले में दुर्गा पंडालों, डांडिया और गरबा स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। ऐसे में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में महिला पुलिस की दो विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिन्हें दुर्गा वाहिनी” नाम दिया गया। इन टीमों ने दिन-रात शहर के दुर्गा पंडालों, डांडिया और गरबा स्थलों में पेट्रोलिंग करते हुए कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया।

Chhattisgarh