नवरात्रि की नवमी पर मुख्यमंत्री निवास में सजी भक्ति की बगिया : मुख्यमंत्री निवास बगिया में नवरात्रि पर नौ कन्याओं का पूजन, श्रीमती कौशल्या साय ने विधिवत किया सम्मान और भोज, भक्तिमय हुआ वातावरण.

नवरात्रि की नवमी पर मुख्यमंत्री निवास में सजी भक्ति की बगिया : मुख्यमंत्री निवास बगिया में नवरात्रि पर नौ कन्याओं का पूजन, श्रीमती कौशल्या साय ने विधिवत किया सम्मान और भोज, भक्तिमय हुआ वातावरण.

नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर परंपरागत रूप से कन्या पूजन और कन्या भोज का विशेष महत्व होता है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री निवास बगिया में नवमी तिथि पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्वयं उपस्थित होकर नौ कन्याओं का पूजन किया और उन्हें ससम्मान भोजन कराया। भोज से पहले कन्याओं के चरण धोकर उनका स्वागत किया गया। उन्हें चुनरी, कुमकुम और फूल अर्पित कर देवी स्वरूप मान कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके बाद प्रेम और श्रद्धा के साथ पारंपरिक व्यंजनों को परोसा गया।

Jashpur