अग्निवीर योजना में युवाओं के लिए बड़ा अवसर : अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका ! कराई जाएगी फिजिकल टेस्ट की तैयारी, पुलिस लाइन उर्दना में नि:शुल्क विशेष ट्रेनिंग शिविर, 5 अक्टूबर से होगा शुभारंभ.

अग्निवीर योजना में युवाओं के लिए बड़ा अवसर : अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका ! कराई जाएगी फिजिकल टेस्ट की तैयारी, पुलिस लाइन उर्दना में नि:शुल्क विशेष ट्रेनिंग शिविर, 5 अक्टूबर से होगा शुभारंभ.

शासन की महत्वाकांक्षी योजना “अग्निवीर” के अंतर्गत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगामी फिजिकल टेस्ट की तैयारी हेतु पुलिस विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन और जिला पुलिस इस वर्ष भी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहे हैं।

कलेक्टर श्री मयंक चर्तुवेदी और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में अभ्यर्थियों को नि:शुल्क रहने-खाने की सुविधा के साथ पुलिस ट्रेनर्स द्वारा शारीरिक दक्षता की पूर्ण ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक उपकरण और कीट भी नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविर का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाकर “अग्निवीर” योजना में अधिकतम चयन सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण के दौरान समय-समय पर मोटिवेशनल सेशन आयोजित किए जाएंगे, जिससे अभ्यर्थियों में आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित हो।

Chhattisgarh