जशपुर में अधोसंरचना विकास को नई गति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में सिंगीबहार-अबीरा मार्ग का सुदृढ़ीकरण, झारखंड-ओडिशा से मजबूत होगा जशपुर का आर्थिक रिश्ता, 3.38 करोड़ की लागत से बन रहा झारखंड-ओडिशा को जोड़ने वाला सशक्त सड़क नेटवर्क.

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत विकासखण्ड फरसाबहार में सिंगीबहार से अबीरा 5.60 किमी तक लम्बी सड़क का सुदृढ़ीकरण, नवीनीकरण कार्य प्रगतिरत है। वर्षा ऋतु के उपरान्त रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो जाएगा। यह मार्ग छत्तीसगढ़ से झारखण्ड एवं ओड़िसा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बन गई है। सड़क की महत्ता को देखते हुए और लोगों की आवागमन की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की निर्देश पर इस सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 38 लाख 60 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई थी। दो राज्यों को जोड़ने वाली इस सड़क पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। व्यापार और आवागम के दृष्टिकोण से भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है। एक तरह से यह मार्ग अर्थव्यवस्था की धूरी भी है।

Jashpur