जशपुर जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए 25 सितंबर से 24 अक्टूबर तक विशेष शिविरों का आयोजन, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अब जरूरी एचएसआरपी नंबर प्लेट, जशपुर जिले में 25 सितंबर से लगेंगे शिविर.

जशपुर जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए 25 सितंबर से 24 अक्टूबर तक विशेष शिविरों का आयोजन, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अब जरूरी एचएसआरपी नंबर प्लेट, जशपुर जिले में 25 सितंबर से लगेंगे शिविर.

जशपुर. 27 सितम्बर 2025 : सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी वाहनों पर एच.एस.आर.पी. (High Security Registration Plate) लगाना अनिवार्य किया गया है। इस निर्देश के पालन हेतु जशपुर जिले में 25 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 तक विशेष शिविरों का आयोजन किया गया है।
इन शिविरों में वाहन मालिक अपने वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवा सकते हैं।

इस संबंध में जशपुर जिले में एच.एस.आर.पी. नंबर प्लेट हेतु शिविर का आयोजन 25 सितम्बर से 24 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न स्थलों पर किया जा रहा है। इनमें 25 से 27 सितम्बर 2025 तक जनपद पंचायत भवन कुनकुरी; 29, 30 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर 2025 तक जनपद पंचायत भवन मनोरा; 03,04 एवं 06 अक्टूबर 2025 तक जनपद पंचायत भवन कांसाबेल; 07 से 09 अक्टूबर तक नगर पंचायत कोतबा; 10, 11 एवं 13 अक्टूबर तक जनपद पंचायत पत्थलगांव; 14 से 16 अक्टूबर तक जनपद पंचायत भवन फरसाबहार, 17 से 18 अक्टूबर तक जनपद पंचायत सन्ना तथा 22 से 24 अक्टूबर तक जनपद पंचायत भवन बगीचा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Jashpur