जल जीवन मिशन की बड़ी सफलता : जशपुर का पहाड़ी कोरवा बहुल राजपुर गांव बना ‘हर घर जल’ ग्राम, जल जीवन मिशन से 69 परिवारों को मिली स्वच्छ पेयजल सुविधा, गांव में हर घर नल कनेक्शन.

जल जीवन मिशन की बड़ी सफलता : जशपुर का पहाड़ी कोरवा बहुल राजपुर गांव बना ‘हर घर जल’ ग्राम, जल जीवन मिशन से 69 परिवारों को मिली स्वच्छ पेयजल सुविधा, गांव में हर घर नल कनेक्शन.

जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 70 कि.मी. दूरी पर स्थित भितघरा पंचायत का छोटा सा गांव राजपुर, जिसकी आबादी 247 जिनमें मुख्यतः पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति का निवास है। इस गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2 उच्च स्तरीय एकल ग्राम योजना के द्वारा सभी 69 ग्रामीण परिवारों को उनके घरों तक क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेय जल आपूर्ति की जा रही है।

विदित हो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ शत् प्रतिशत देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दूरस्थ अंचल में निवासरत जनजाति समुदाय के लोगों को किसी भी प्रकार से शासन की योजनाओं से वंचित न होना पड़े, इसके लिए शासन और प्रशासन स्तर पर हर संभव पहल करने के लिए कहा है। इसी कड़ी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जशपुर के उपखण्ड बगीचा के सहायक अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता एवं उप अभियंता श्री विकास एक्का द्वारा ग्राम राजपुर पर विशेष ध्यान देकर योजना को शीघ्र पूर्ण कराया गया एवं कार्य पूर्ण होने पर इस ग्राम का हर घर जल कार्यक्रम भी कर लिया गया है।

Jashpur