जनदर्शन में जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई का भरोसा, अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को किया सक्रिय

जनदर्शन में जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई का भरोसा, अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को किया सक्रिय

जशपुर, 22  सितंबर 2025/ अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर श्री साहू ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। आज जनदर्शन में कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व के मामले, साफ- सफाई, अधोसंरचना निर्माण, अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने सहित विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन शामिल थे।  

Jashpur