छत्तीसगढ़ राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ पर जशपुर में आयुष संस्थाओं में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, निशुल्क काढ़ा और योगाभ्यास से मिली राहत

छत्तीसगढ़ राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ पर जशपुर में आयुष संस्थाओं में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, निशुल्क काढ़ा और योगाभ्यास से मिली राहत

रजत जयंती के अवसर पर जशपुर जिले के आयुष संस्थाओं में आयोजित किए जा रहे स्वाथ्य शिविर

शिविरों में निःशुल्क काढा वितरण, सामूहिक योगाभ्यास और औषधी पौध रोपण कर लोगों को दिया जा रहा स्वास्थ्य लाभ

जशपुर, 19 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे राज्य में रजत जयंती का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आयुष विभाग के द्वारा 15 अगस्त 2025 से 26 जनवरी 2026 तक समस्त आयुष संस्थाओं में विभागीय गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शासकीय आयुर्वेद औषधालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष), आयुष विंग, आयुष पॉलीक्लीनिक, स्पेश्लाइज्ड थेरपी सेंटर, स्पेशलिटी क्लीनिक में निःशुल्क काढा वितरण, सामूहिक योगाभ्यास, औषधी पौधारोपण, एवं स्वाथ्य शिविरों का आयोजन शामिल हैं।

Jashpur