जशपुर में श्रम विभाग का शिविर: दो ग्राम पंचायतों में 63 से अधिक श्रमिकों का हुआ पंजीयन और नवीनीकरण

जशपुर में श्रम विभाग का शिविर: दो ग्राम पंचायतों में 63 से अधिक श्रमिकों का हुआ पंजीयन और नवीनीकरण

आज दो ग्राम पंचायतों में आयोजित पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर में 63 से अधिक श्रमिकों के हुए पंजीयन

जशपुर, 17 सितंबर 2025/ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा आयोजित पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर के तहत आज विकासखंड मनोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत माडो में पंजीयन हेतु 34 एवं ग्राम पंचायत हर्राडीपा 29 आवेदन प्राप्त हुए।

पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविरों का आयोजन 12 सितम्बर से 19 सितम्बर 2025 तक जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। इसके तहत 18 सितम्बर को ग्राम पंचायत अम्बाकछार और पण्ड्रीपानी और 19 सितम्बर को ग्राम पंचायत आरा और लोदाम में किया जाएगा।

Jashpur